मूकनायक /देश
“राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा”
भीम क्रांति दिवस प्रत्येक माह की 14 तारीख को ही क्यों मनाना चाहिए और कैसे मनाया जाना चाहिए? जय भीम साथियों वर्तमान समय में बाबासाहेब डाॅ.अम्बेडकर साहब के प्रति बहुजन समाज में जबरदस्त लगाव व सम्पूर्ण रुप से दिखाई दे रहा हे जोकि बहुत जरूरी है…. अम्बेडकरवादी विचारधारा से प्रभावित बहुजनों के विचारों में अमूलचूल परिवर्तन दिखाई दे रहा है जोकि सामाजिक परिवर्तन का प्रति है….महान अम्बेडकरवादी विचारधारा से प्रभावित होकर बहुजन भाग्यविधाता,संविधान निर्माता,भारतरत्न डाॅ.अम्बेडकर साहब की प्रतिमाएं भी देश भर में स्थापित कर रहे हैं जोकि एक बहुत बड़ी अम्बेडकरवादी क्रांति का संकेत है…. अत: इस वजह से हमारी बाबासाहेब डाॅ.अम्बेडकर के प्रति और भी अधिक नैतिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि जहाँ भी बाबासाहेब की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहाँ पर रोजाना नहीं तो कम से कम एक महिने में एक बार तो बाबासाहेब डाॅ.अम्बेडकर साहब के स्थल पर जाकर साफ-सफाई करें बाबासाहेब की प्रतिमा को माल्यार्पण करें और 01-02 घंटे बाबासाहेब सहित महानायिकाओं वमहानायकों के विचारों,आंदोलनों वर्तमान परिप्रेक्ष्य में घटित घटनाओं पर एक विचार-गोष्ठी रखें और इसी प्रक्रिया को,, भीम क्रांति दिवस,,,,कहते हैं तथा जहां पर महामानव बाबासाहेब की प्रतिमा नहीं है तो वहाँ पर बाबासाहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण करके भी,,भीम क्रांति दिवस,,मनाया जा सकता है….इसे प्रत्येक माह की 14 तारीख को इसलिए मनाया जाता है कि बाबासाहेब की जयंति की तारीख 14 है इस तरह एक साल में हमें 12 बार अम्बेडकरवादी विचारधारा पर विचार करने का शानदार अवसर मिल जाता है….आपकी जानकारी के लिए अनेकों जगहों पर प्रत्येक माह की 14 तारीख को,,भीम क्रांति दिवस,, मनाया जाना चाहिए और जिस प्रकार से डाॅ.अम्बेडकर जयंति सभी मनाते हैं,उसी प्रकार से,,भीम क्रांति दिवस,,भीम सभी संगठन मिलकर या व्यक्तिगत स्तर पर मना सकते हैं…अर्थात इस प्रकार हम अम्बेडकरवादी विचारधारा को गति प्रदान कर सकते हैं क्योंकि वर्तमान समय की मांग है अगर बहुजनों को आगे बढना हैं,संगठित करना हैं शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास करना हैं तो हमें हमारे महापुरुषों की विचारधारा को बहुजन समाज मैं स्थापित करना पड़ेगा….इसलिए हमे प्रत्येक माह की 14 तारीख को डाॅ.अम्बेडकर जयंति शांतिपूर्ण मनाना चाहिए । लेखक के यह अपने विचार हैं।
लेखक : मदन लाल सारंगवास, जिला ब्यूरो चीफ पाली मूकनायक,सामाजिक चिंतक , राजस्थान

