मूकनायक
राजस्थान /सांचौर
संवाददाता – टीकम पाल
सांचौर 8 नवंबर। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राजस्व अर्जन से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
जिला कलेक्टर ने बैठक में आबकारी, पंजीयन, वाणिज्य कर विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवंटित लक्ष्यों को सुदृढ़ कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समय-सीमा में अर्जित करे। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से विगत माह में अर्जित लक्ष्य, राजस्व वसूली एवं डीएलसी संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आगामी माह की कार्ययोजना बनाते हुए प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ राजस्व लक्ष्यों को अर्जित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रमोद कुमार, तहसीलदार देशलाराम परिहार, वाणिज्य कर विभाग के वचनाराम देवासी , आबकारी विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर पोकरलाल, डीआरए मोहनलाल सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

