Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरविधानसभा उपचुनाव में सातों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का का आभार: सांसद...

विधानसभा उपचुनाव में सातों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का का आभार: सांसद संजना जाटव

मूकनायक

राजस्थान/भरतपुर

(राजवीर सिंह)

सांसद संजना जाटव ने राजस्थान में हुए सातों विधानसभा उपचुनावों को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके मतदाताओं को भयभीत करने और चुुनाव में गड़बडी फैलाने का काम किया। भाजपा की पूरी कोशिश रही कि पुलिस -प्रशासन के बल पर मतदान प्रभावित किया जा सके। इसके बावजूद रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर जी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। भाजपा और चुुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अमले की मिलीभगत की शिकायत चुनाव आयोग के यहाँ नियुक्त पर्यवेक्षकों को आज निरंतर की गयी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम जनता की सजगता और साहस के कारण भाजपा ओछे हथकंडे अपनाकर भी कामयाब नहीं सकें।

सांसद प्रतिनिधि गिरीश जौहरी ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा ने जिस तरह सत्ता का दुरूपयोग किया है। इससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा का लोकतंत्र और नैतिकता में कोई विश्वास नहीं है। इसलिए मतदाताओं ने भाजपा को आज सातों विधानसभा क्षेत्रों में खारिज कर दिया है और कांग्रेस विजय प्राप्त करेंगी और भाजपा का अंहकार टूटेगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments