Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानलक्की ड्रॉ में थार गाड़ी जीतने का गौरव: अध्यापक अशोक कुमार ने...

लक्की ड्रॉ में थार गाड़ी जीतने का गौरव: अध्यापक अशोक कुमार ने समाज विकास के लिए ₹51,000 का दिया योगदान

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – श्री क्षेत्रपाल गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित लक्की ड्रॉ प्रतियोगिता में जाखल निवासी, अध्यापक अशोक कुमार, सुपुत्र छगना राम पारीक को प्रथम पुरस्कार के रूप में थार गाड़ी प्राप्त हुई। यह गौरवपूर्ण अवसर उनके और उनके परिवार के लिए एक ऐतिहासिक पल बन गई।

गाड़ी प्राप्त करने के बाद अशोक कुमार सपरिवार श्री श्री 1008 गणेश नाथ जी महाराज, शिव गणेश मठ सांचौर पहुंचे। वहां उन्होंने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और समाज विकास के लिए ₹51,000 की धनराशि गुरुदेव को सुपुर्द की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने भी गुरुदेव के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुदेव ने दी शुभकामनाएं
गुरुदेव ने अशोक कुमार और उनके परिवार को आशीर्वाद देते हुए उनके इस सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। यह योगदान समाज के जरूरतमंद वर्गों को प्रेरणा देगा और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।”

अशोक कुमार ने व्यक्त की अपनी भावनाएं
अशोक कुमार ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरी जिंदगी का एक अविस्मरणीय क्षण है। इस विजेता के पीछे गुरुदेव,मेरे परिवार, शुभचिंतकों और समाज का आशीर्वाद और समाज का स्नेह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”

समाजजनों और शुभचिंतकों की बधाई
थार विजेता के बाद अशोक कुमार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। मित्रों, परिजनों और समाजजनों ने व्यक्तिगत रूप से, फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आयोजन समिति ने भी अशोक कुमार को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

समाज सेवा के लिए प्रेरणादायक कदम
अशोक कुमार का यह योगदान समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। श्री क्षेत्रपाल गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित यह लक्की ड्रॉ समाज को एक नई दिशा देने और सेवा भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है।

परिवार के साथ मिली खुशी ने बढ़ाया उत्साह
गाड़ी प्राप्त कर सपरिवार गुरुदेव का आशीर्वाद लेना और समाज के कल्याण के लिए धनराशि अर्पित करना अशोक कुमार और उनके परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण बन गया। उनके इस कदम ने समाज के अन्य सदस्यों को भी सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments