Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में मनाया संविधान दिवस

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में मनाया संविधान दिवस

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – दिनांक 26.11.2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा मे संविधान दिवस मनाया गया अध्यापक श्री अमर सिंह बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमति दीपशिखा शर्मा द्वारा की गयी। एवं विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा संविधान की उददेशिका का पठन किया गया। तथा व्याख्याता पवन कुमार सालोदिया द्वारा संविधान पर विशेष चर्चा की गयी तथा सभी बच्चों को संविधान बनाने से लेकर संविधान लागू करने तक की प्रक्रिया समझाई गई साथ ही सभी ने संविधान दिवस के उपलक्ष में हर वर्ष संविधान दिवस मनाने एवम मानने की प्रतिज्ञा की ,वरिष्ठ अध्यापक पप्पू लाल मीना द्वारा संविधान के बारे में विस्तार से बताया गया। गोपाल महावर द्वारा संविधान के अनुच्छेदो एवं अनुसूचियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में अध्यापिका उमा शर्मा, शीला मंगल, कनिष्ठ सहायक सुमित्रा मीना, वरिष्ठ अध्यापक बाबू लाल सैनी, महेश कुमार मीना, जगदीश प्रसाद मीना, कमरूद्दीन खान, रामस्वरूप मीना, सुनिल कुमार शर्मा बीसीआई, सतोष कुमार, मोहित कुमार मीना अध्यापक उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक दौलतराम मीना ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments