Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणायुवक पर फायरिंग एवं चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में...

युवक पर फायरिंग एवं चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एक नाबालिक को लिया अभिरक्षा में

मूकनायक

हरियाणा /रेवाड़ी

जिला ब्यूरो चीफ राय सिंह

,थाना धारूहेड़ा पुलिस ने युवक पर फायरिंग एवं चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।जांचकर्ता ने बताया की सोहना रोड हनुमान मंदिर वाली गली धारूहेडा निवासी आनन्द ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 9 अक्टूबर की रात्रि के समय वह रामलीला देखकर अपने घर जा रहा था। जब वह हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंचा तो वहा पर सन्जू व विकास उर्फ अलबादी अपने अन्य साथियों के साथ खडे हुए थे। जब वह अपनी गली में मुड़ने लगा तो आरोपी सन्जू व उसके साथी उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो उसके साथी संदीप ने मौके पर पहुंच कर उसे बचाया। जो संदीप उसे ईलाज के लिए धारूहेड़ा के ओम क्लीनिक पर ले गया। जो क्लीनिक बंद होने के कारण जब वह वापिस आने लगे तो बालाजी मंदिर के पास बैठे आरोपी विकास उर्फ अलबादी ने उसके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी सन्जू ने उसे जान से मारने की नियत से चाकू से उसकी पीठ पर वार किए तथा आरोपी विकास उर्फ अलबादी ने उस पर सीधा फायर कर दिया, जो उसने नीचे गिरकर अपनी जान बचाई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में दो आरोपी विकास शर्मा उर्फ अलबादी व सन्जू कुमार उर्फ माफिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक नाबालिग को अभिरक्षा लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments