मूकनायक
राजस्थान /भरतपुर
संवाददाता.. राकेश कोठेनियां हलैना
अलवर..बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में अलवर इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 15 नवंबर 2024 प्रातः 11:00 बजे शुक्रवार को अभिनंदन रेस्टोरेंट, सूर्य नगर मोड़, अलवर में एक दिवसीय विचार संगोष्ठी बैठक आयोजित की जाएगी।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला और विधानसभा कार्यकारिणी का गठन करना, बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन पर विचार-विमर्श करना और संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाना है।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव जॉन इंचार्ज करण सिंह भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि मोहनलाल वर्मा और हेमंत कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला अध्यक्ष बाबूलाल बौद्ध कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के सभी विधानसभा और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिसमें सभी पदाधिकारी का आना अति आवश्यक है यह कार्यक्रम पार्टी की मजबूती और विचारधारा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका को पूरा करना चाहिए।

