रेवाड़ी, राय सिंह। थाना शहर पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शहर के मोहल्ला आनंद नगर एवं हाल आजाद चौक आर्य नगर रेवाड़ी निवासी दीक्षित के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया की जिला के एक गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अस्पताल के बाहर जूस की दुकान चलाने वाले दीक्षित से हुई थी। जो उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था, इस पर दीक्षित ने उसे कहा कि तलाक मिलने के बाद वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद 2021 से वह उसके साथ लिव इन में रहने लगा था। इस दौरान उसने उसके साथ संबंध भी बना लिए। वर्ष 2023 में उसने लिव इन में रहने के कागजात भी बनवाए और इसके उसके साथ लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। इसके बाद वह बावल में रहने लगी जहां पर भी आरोपी दीक्षित उसके साथ रह रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और गर्भवती होने का पता चलने के बाद उसने धोखे से कोई दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। इस दौरान आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर करीब चार साल तक गलत काम किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में आरोपी दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

