Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानमहाविद्यालय में जवाहरलाल नेहरू जयंती (बाल दिवस) व बाल मेले का...

महाविद्यालय में जवाहरलाल नेहरू जयंती (बाल दिवस) व बाल मेले का आयोजन

मुकनायक/रानीवाड़ा/ सांचौर

रिपोर्टर – ब्यूरो टीकम पाल !

सांचौर – कस्बे के निकटवर्ती ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज परावा, सांचौर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर में 14 नवम्बर जवाहरलाल नेहरू जयंती (बाल दिवस) के उपलक्ष में “बाल-मेला” आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभांरभ में सर्वप्रथम महाविद्यालय निदेशक डॉ. भागीरथ विश्नोई व प्राचार्य डॉ. सुनीता द्वारा जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। महाविद्यालय निदेशक डॉ. भागीरथ विश्नोई ने चाचा नेहरू के विचारों को अपने जीवन में उतारने के लिए विद्यार्थियों प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. सुनीता के द्वारा जवाहरलाल नेहरू जयंती पर चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम और उनके योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी अपने विचार प्रस्तृत किये साथ ही एन.एस.एस. स्वयं सेवकों व अन्य विद्यार्थियों के द्वारा भी भाषाण, कविता, देशभक्ति गाने आदि प्रस्तृत किये गये। तत्पश्यात् इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ संस्था अध्यक्ष हरिश साहु, मैनेजिंग डॉरेक्टर मालाराम साहु, निदेशक डॉ. भागीरथ विश्नोई व प्राचार्य डॉ. सुनीता के द्वारा फिता काट कर किया गया। बाल मेले में विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के खाने के स्टॉल जिसमें पानी पूरी, भेल पूरी, बादाम शेक, पकोडे, शिंकजी, टी स्टॉल तथा अनेक गेम पॉइंट के स्टॉल लगाये गये। मेले में सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त करने वाली बालाजी बादाम शेक जो प्रेमाराम एवं उनकी टीम लगाई गई थी प्रथम स्थान पर रही। तथा स्वाद की सुनामी गेम खेल कर पानी पूरी जीतो स्टॉल जो ओमप्रकाश व समूह द्वारा लगाई गई द्वितीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टिम को महाविद्यालय निदेशक व प्राचार्य के द्वारा टॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। बाहर से आये हुए अतिथिगण तथा अन्य विद्यालय के विद्यार्थियो, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों, महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने मेले में खाने के स्टॉल तथा समस्त खेल के दूकानों पर जा कर मेले का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर न्यू आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय डेडवा तथा आस-पास के अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बाल मेले में उपस्थित हो कर मेले की शोभा बढाई। बाल मेले का कार्यक्रम सभी के लिए आकर्षक, बचपन की अयाद दिलाने वाला एवं प्रेरणास्पद रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य शिवसिंह गुर्जर, लालाराम, नारायण सिंह, एलची विश्नोई, रमेश कुमार, सुरेश चौहान, दिनेश विश्नोई, अंकित शर्मा, भजनलाल, शैतान मोदी, नरेन्द्र राणा, भग्गाराम एवं एन.एस.एस. के समस्त स्वयंसेवक व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments