Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानभारतीय बौद्ध महासभा ने बीटीएमसी एक्ट रद्द करने की मांग को लेकर...

भारतीय बौद्ध महासभा ने बीटीएमसी एक्ट रद्द करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

मूकनायक/तहसील रिपोर्टर सांचौर/मूलाराम वाघेला

सांचौर – भारतीय बौद्ध महासभा सांचौर ने आज बीटीएमसी एक्ट को रद्द करने और बोधगया महाविहार में बौद्धों को उनके अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन शक्तिसिंह राठौड़ जिला कलेक्टर सांचौर को दिया गया।

भारतीय बौद्ध महासभा सांचौर के जिला अध्यक्ष घेवर बौद्ध ने बताया कि 1949 में बिहार सरकार द्वारा बीटीएमसी एक्ट लागू किया गया था, जिसके तहत महाबोधि मंदिर का प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारियों और हिन्दू ब्राह्मण पुजारियों के अधीन कर दिया गया था। यह बौद्ध धर्म के अनुयायियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है, और बौद्धों को धार्मिक स्वतंत्रता और उनके अधिकार मिलने चाहिए।

ज्ञापन देने में एमवाईपी अध्यक्ष जवाहरा राम लाछड़ी, केसा राम हाड़ेतर, गणेश हाड़ेतर, बंशीलाल जयपाल, भीम आर्मी अध्यक्ष भरत भाटिया, महेश कुमार, शांतिलाल नागवंशी, महेंद्र कुमार, एडवोकेट राजेंद्र कुमार, एडवोकेट लाडूराम, छगना राम, मसराराम, भानाराम, मूलाराम वाघेला, धनाराम सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस ज्ञापन के माध्यम से बीटीएमसी एक्ट को तत्काल रद्द करने और बौद्धों को उनके धार्मिक अधिकार देने की मांग की गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments