Thursday, February 26, 2026
Homeदेशभारतीय बौद्ध महासभा द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक साधारण सभा का केन्द्रीय कार्यालय डॉ...

भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक साधारण सभा का केन्द्रीय कार्यालय डॉ अम्बेडकर भवन मुम्बई में दिनांक 7 दिसंबर 2024को आयोजन

मूकनायक रिपोर्टर:- बौद्धाचार्य पूरणसिह बौद्ध

भारतीय बौद्ध महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित वार्षिक साधारण सभा का कार्यक्रम दिनांक 7 दिसंबर 2024 को केन्द्रीय कार्यालय डॉ अम्बेडकर भवन गोकुलदास पास्ता लेन दादर (पूर्व) मुम्बई 14 में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष एड.भीमराव यशवंतराव अंबेडकर जी की अध्यक्षता में होने जा रहा है ।इस राष्ट्रीय सभा में राष्ट्रीय ट्रस्टी चेयरमैन डॉ हरीश रावलिया एवं रिपोर्टिंग ट्रस्टी चेयरमैन एड.सुभाष जौजाले भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सभी केन्द्रीय पदाधिकारी, समता सैनिक दल प्रमुख एवं पदाधिकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी राज्यों से भारतीय बौद्ध महासभा के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ( संस्कार) कोषाध्यक्ष, महासचिव, बौद्धाचार्य केन्द्रीय भिक्षु संघ आदि उपस्थित रहेंगे। जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी एवं उनका समाधान आदि पर चर्चा होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments