मूकनायक / राजस्थान/ अलवर
सतीश बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ
भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वाधान में मुंबई के लिए धम्म यात्रा मुम्बई पहुंची
भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष बौद्धाचार्य पुरनमल बौद्ध ने बताया कि अलवर, बयाना, हिंडौन सिटी और सवाई माधोपुर से 42 धम्म अनुयायियों का दल दिनांक 22 नवम्बर को सुबह 7.30 बजे मुंबई पहुंच गया।
पहले दिन महाकाली गुफा बौद्ध विरासत इतिहास को देखने का लाभ मिला।
सम्राट अशोक के समय इस गुफा का निर्माण किया । जिसका भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से नाम मात्र के शुल्क से दिखाया जाता है। धम्म यात्रियों को अंधेरी मुंबई की लुंबिनी बुद्ध विहार कमेटी रजिस्टर्ड द्वारा रुकने का निशुल्क का प्रबंध किया गया है। विक्कू धर्मदीप आगरा द्वारा अंधेरी मुंबई की लुंबिनी बुद्ध विहार मैं त्रिशरण पंचशील दिया गया एवं बुद्ध वंदना की गई।धम्म यात्रा में मूकनायक के राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, भिक्कू धम्मदीप आगरा,भारतीय बौद्ध महासभा दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, पर्यटन मंत्री सतीश बौद्ध, कोषाध्यक्ष जमुना दास बौद्ध, सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष रामचरण बौद्ध, उपाध्यक्ष राम सिंह बौद्ध, कोषाध्यक्ष राय सिंह बौद्ध, रिटायर्ड प्रिंसिपल लखनलाल बौद्ध, सेवानिवृत्ति अध्यापक शिवचरण बौद्ध, दारा सिंह बौद्ध ,अमर सिंह बौद्ध , एल एस ए मोहन सिंह वर्मा, साहब सिंह, बौद्ध देवचंद बौद्ध सिरसौदा, भारतीय बौद्ध महासभा की महिला उपाध्यक्ष हेमलता बौद्ध, संजू कुमारी, द्रोपती बौद्ध मासलपुर, मूकनायक के अलवर शहर रिपोर्टर राहुल कुमार बौद्ध, सोनम बौद्ध, सावित्री बौद्ध,पवन बौद्ध, राम सिंह बौद्ध, बीना कुमारी बौद्ध, राधा देवी बौद्ध, कशिश बौद्ध, आरोही बौद्ध,रोहन बौद्ध, रामकुमार बौद्ध गोपाल बौद्ध साहित्य कई अन्य धम्म अनुयाई इस धम्म यात्रा में शामिल हुए।

