मूकनायक
राजस्थान/भरतपुर
संवाददाता…राकेश कोठेनियां हलैना
नदबई ….( भरतपुर ) क्षेत्र के लुहासा गांव में एक युवक के ग्राइंडर मशीन से बोल्ट काटते वक्त मशीन के अचानक से युवक के हाथ से फिसलने पर उसके चेहरे (गाल) पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार लुहासा गांव निवासी पासवान (25) पुत्र राधाचरण गांव में एक बोल्ट को ग्राइंडर मशीन से काटने का प्रयास कर रहा था कि तभी ग्राइंडर मशीन अचानक से उसके हाथ से फिसल गई और सीधे उसके चेहरे पर जा लगी जिससे उसके गाल पर गहरी चोट आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल प्रभाव से राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।

