मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
दिल्ली – आज देश के कोने-कोने से बीमा कंपनीयों द्वारा ठगी पीड़ित व्यक्ति दिल्ली जंतर मंतर पर एकत्रित हुए जिसके बाद सभी लोग साहेब गुरुद्वारा पर पहुंच कर बडे स्तर पर मीटिंग हुई
मीटिंग के बाद सभी लोगों ने साहेब गुरुद्वारा से लेकर संसद भवन तक एक विशाल रैली निकाली
इस दौरान ठगी पीड़ित व्यक्तियों एवं दिल्ली पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार टकराव भी देखने को मिला
नाराज लोगों का कहना है कि हम यहां न्याय की उम्मीद लेकर आए हैं लेकिन पुलिस का बर्ताव ठीक नही है
अगर हमारे पैसे बीमा कंपनियों द्वारा वापस नही दिलवाया गया तों बडे स्तर पर फिर से संसद भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा

