Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरबारात में गाने की धुन में नाचते हुए कुएं में गिरा युवक

बारात में गाने की धुन में नाचते हुए कुएं में गिरा युवक


मूकनायक

राजस्थान /भरतपुर
संवाददाता…राकेश कोठेनियां हलैना


डीग…. (भरतपुर) के कस्वा कामा में अपने दोस्त की बारात में मशगूल होकर नाचते एक युवक के 80 फुट गहरे सूखे कूए में गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मंगलवार रात देवउठान एकादशी के अवसर पर 17 वर्षीय कन्हैया पुत्र सत्यवीर निवासी शीशवाड़ा अपने गांव के ही एक दोस्त की शादी में कस्बा कामां गया था। बारात की निकासी के समय नाचने के दौरान कन्हैया अंधेरे की वजह से सड़क के किनारे बने 80 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरा। कुआं में पत्थर पड़े होने के कारण उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई, उसके मुंह पर भी गंभीर चोटें आई हैं। युवक को जिला भरतपुर आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments