Thursday, February 26, 2026
Homeदेश"बाबा साहब के विचारों से मनुवादियों को लगता है डर"

“बाबा साहब के विचारों से मनुवादियों को लगता है डर”

मूकनायक /देश

“राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा”

🍏🍎मैं कई बार सोचता हूँ, जब मैं इस देश के मनुवादियों के बारे में विचार करता हूँ तो मुझे महसूस होता है की इन मनुवादियों को बाबा साहब की मूर्ति से डर नहीं लगता इनको बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों से ही डर लगता है। क्योंकि बाबा साहब के विचार ही मनुवादियों लिए खतरनाक है।

⏩ इसलिए विचारों को अंगीकार कर लो बाबा साहब के विचारों को अपने दिलो-दिमाग, जहन में उतार लो। सोचो की ज़िन्दगी के 40 साल उस इंसान ने हमको दिए बाबा साहब डॉ अम्बेकर ने हमको दिए कितनी बड़ी बड़ी कुर्बानियां दी, अपने बच्चों का बलिदान दिया, अपनी पत्नी का बलिदान दिया इसलिए ताकि हमारे बच्चे इलाज के आभाव में मर न सकें, बाबा साहब ने अपने बच्चों को इलाज के आभाव में मर जाने दिया बाबा साहब ने अपनी पत्नी को मर जाने दिया और एक हम की उनकी लाश के ऊपर खड़े होकर के अपने मकान बना रहे हैं, बड़ी-बड़ी गाड़ियां दौड़ा रहे हैं, पॉवर और पैसे के लालच में इस देश में अपना ज़मीर तक बेचने को तैयार है, इस देश में बाबा साहब की लंका को रावण से नहीं इसके घर में छुपे विविषणों से खतरा है।

🍏हमे राम से डर नही है में देखता हूँ पिछले लगभग 30 सालों से इस देश में जो बहुजन आन्दोलन चलाने वाले लोग है जो अम्बेडकरवाद की बात करने वाले लोग है कब वो बाबा साहब की बात करते करते , सम्राट अशोक की बात करते करते, कब व्रहद्रथ मौर्य की बात करते करते, कब ये लोग पुष्यमित्र शुंग(राम) का झंडा उठा के घूमने लगते है पता ही नही चल पता है हमको, ऐसे गद्दारों पर भी नज़र रखने की ज़रूरत है आपको, इस समाज को बाहर से कम अंदर से ज्यादा ख़तरा हो गया है आज की तरीख में, इसलिए साथियो इस बात का ध्यान रखो आपके पास जो अम्बेडकरवादी आ रहे है उसमें भी तमाम बेहरुपीये हैं आज वो बाबा साहब का झंडा उठा कर चल रहे है मेरा दावा है उसमें से 90% लोग कल पुष्यमित्र शुंग का झंडा उठाते हुए नज़र आएंगे। कई सालों से में देख रहा हूँ। इसलिए सावधान रहो! क्यूंकि बहुत सारे लोग बाबा साहब के नाम पर बहकाने वाले, धोखा देने वाले ऐसे लोग हमारे बीच आने वाले हैं और आ भी गए हैं पिछले 70 – 75 सालो में।

लेखक :🅰️🅿️ सिंह
जय भीम जय भारत जय संविधान

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments