मूकनायक
राजस्थान /बाड़ी /धौलपुर
(रामदास तरुण)
बाड़ी उपखंड में जनसुनवाई का आयोजन औपचारिक रूप से हुआ, लेकिन बिना एसडीएम और तहसीलदार के उपस्थिति के इसे प्रशासनिक रूप से सफल नहीं कहा जा सकता। पेंडिंग परिवादों के बावजूद जनसुनवाई में कम फरियादी पहुंचे।
इस समय उपखंड में महत्वपूर्ण पदों की भारी कमी है, जैसे एसडीएम, तहसीलदार, ईओ, बीडीओ, सीबीईओ, PWD/ XEN आदि, जिनकी नियुक्ति को लेकर सरकार और प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इन रिक्त पदों के कारण न केवल जनसुनवाई की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, बल्कि कई महत्वपूर्ण कार्य भी रुके हुए हैं। इस मौके परराम बोल सिंह गुर्जर, कल्याण सिंह मीणा, डॉ. गब्बर सिंह बीसीएमओ, डॉ. हरकिशन मंगल पीएमओ, सीताराम शर्मा, अकरम खान जेईएन, राम वकील गुर्जर, राजेश एलडीसी,नरेश….. उपस्थित रहे।

