मूकनायक
राजस्थान /सांचौर
टीकम राम संभाग प्रभारी सांचौर
सांचौर – जिले के उपखंड मुख्यालय रानीवाड़ा के निकटवर्ती ग्राम पंचायत रतनपुर के राजकीय खेल मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया ! उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया जिसमें विजेता मुड़तरा सिली व उपविजेता भीमपुरा की टीम अव्वल रही ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की खेेल प्रतियोगिताओं से युवाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उन्हें एक दिशा मिलती है। काम के साथ-साथ मनोरंजन भी हो जाता है। खेल प्रतिभाएं समाज के सामने आती हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए स्थानीय समाज गौरव कांस्टेबल चंदन वाघेला ने बताया कि क्षेत्र में आयोजित बागरी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एक सफल आयोजन था, जो कि समाज के सदस्यों को एकजुट करने और उनके बीच खेल की भावना को बढ़ावा देने में मददगार था। इस दौरान प्रतियोगिता में कमेटी सदस्य दिनेश कुमार रतनपुर, हंसराज सोलंकी थूर, प्रेम डाभी भागलभीम, गंगाराम रतनपुर, रमेश सोलंकी करावड़ी अशोक राठौड़ धानसा, भरत कुमार भाखरपुरा, राहुल कुमार रतनपुर ने इस टूर्नामेट का सफल आयोजन करवाने में अहम योगदान दिया एवं कांस्टेबल चंदन सांखला, अध्यापक आशुराम सांखला सहित काफी संख्या में अन्य समाज बंधु भी मौजूद थे !

