मूकनायक राजस्थान/ पाली / प्रेस रिपोर्टर पुनाराम प्रजापत बगड़ी नगर
बगड़ी नगर – 20/11/2024 स्थानीय ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण रामदेवरा मंदिर के पीछे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने और पुलिस थाने के बिल्कुल पास में गंदगी का ढेर पड़ा है पर स्थानीय पंचायत प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जिसके कारण गंदगी से मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसी भयानक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है गंदे नाले का पानी भी सड़क पर आ जाता है पास में महिलाओं और पुरुषों के लिए मूत्रालय बना हुआ है जो जर्जर अवस्था में पहुंचे गया है लेकिन उसकी आज तक कोई मरम्मत नहीं हुई है ना ही साफ सफाई का कार्यक्रम हुआ है बाबा रामदेव जी के मेले के दिन है यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीण सूत्रों के अनुसार अब तक ना कोई सुधार हुआ है ना ही कोई प्रकार की साफ सफाई वहीं पर थोड़े आगे भूतेश्वर महादेव जाने वाले रास्ते पर भी अत्यंत गंदगी है बाग के दरवाजे के पास भी नाले की गंदगी और पूरे गांव में जगह-जगह पर गंदगी का अंबार लगा है लेकिन पंचायत प्रशासन के कानों पर जू तक नहीं रेंगती ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिदिन आने वाली कचरा की गाड़ी भी बंद हो गई है

