मूकनायक
राजस्थान/ भरतपुर
संवाददाता.. राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर…हर साल की भांति बंशीवाल सेवा-धर्म फाउंडेशन के द्वारा देवउठनी ग्यारस पर 11 जोड़ों का उनकी रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। उक्त सम्मेलन का कार्यक्रम लक्ष्मण वाटिका मैरिज होम, भरतपुर में कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि बनय सिंह अध्यापक द्वारा संस्था के कार्यों की सराहना की गई एवं उनके द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया।
संस्था के उपाध्यक्ष हरिओम पोहिया द्वारा कार्यक्रम का संचालन कर आगामी सम्मेलन 02 फरवरी 2025 (बसंत पंचमी) को कराया जायेगा के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर पुष्पेन्द्र बंशीवाल, राकेश जया, अमित बंशीवाल, पंकज बंशीवाल, दिगम्बर कुम्हेर, दिनेश सूपावस, रजत, डॉ० निधि गोडेला, शुभम चाहर, श्यामसुन्दर वर्मन, मुनीम बंशीवाल, करतार बंशीवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

