Thursday, February 26, 2026
Homeअजमेरपुष्कर की आज 15 नवंबर की अभी तक प्रमुख खबरें.......

पुष्कर की आज 15 नवंबर की अभी तक प्रमुख खबरें…….

मूकनायक

राजस्थान/ अजमेर /पुष्कर

जिला ब्यूरो चीफ कालू राम

*1 :~ काशी और अयोध्या की तर्ज पर होगा पुष्कर तीर्थ का विकास ~ दियाकुमारी , उपमुख्यमंत्री •••*

*# इस बार एतिहासिक रही पुष्कर मेले में व्यवस्थाएं ~ सुरेश सिंह रावत , केबिनेट मंत्री राजस्थान •••*

*पुष्कर आना बड़े शोभाग्य की बात है और हर कोई तीर्थराज पुष्कर आना चाहता है इसलिये केंद्र और राज्य सरकार अयोध्या और काशी की तर्ज पर पुष्कर का विकास करने के लिये एक विशाल योजना बना रही है ।पुष्कर मेले को भी आने वाले समय मे अधिक भव्यता प्रदान की जाए इस दिशा में भी कम चल रहा है । यह घोषणा आज पुष्कर के मेला स्टेडियम में आयोजित अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दियाकुमारी ने की ।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत ने कहा कि इस बार पुष्कर मेले में की गई व्यवस्थाएं कई मायनों में एतिहाशिक रही। उन्होंने पुष्कर के सर्वांगीण विकास के लिये बजट आवंटित करने के लिये उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री दियाकुमारी का आभार जताया । इस दौरान मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत , नगर परिषद सभापति कमल पाठक , जिला कलेक्टर लोकबंधु , एसपी अजमेर वंदिता राणा सहित सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे ।*  
*इससे पूर्व मेला मैदान पहुंचने पर जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मुख्य अतिथि दिया कुमारी का बुके देकर अभिनंदन किया । आयोजन के दौरान पुष्कर  मेले में उत्कृष्ट सेवाये देने वाली संस्थाओं सहित अधिकारियों और प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया । इस मौके पर मेला मैदान में ग्रामीण खेलकूद, मटका रेस, चम्मच दौड़,देशी-विदेशी महिलाओं व पुरूषों के बीच रस्सा-कस्सी का मुकाबला, आकर्षक झांकिया सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम के अंत में सभापति कमल पाठक ने मेले के सफल आयोजन के लिये अतिथियों, जिला प्रशासन, तीर्थ पुरोहितों सहित सभी विभागों के अधिकारियों का आभार ब्यक्त किया ।*
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments