Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानपीएम सूर्य घर योजना के तहत 8 नवंबर से आमजन हेतु शिवरों...

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 8 नवंबर से आमजन हेतु शिवरों का होगा आयोजन

मूकनायक

राजस्थान /सांचौर


टीकम पाल
सांचौर – केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले की सांचौर, रानीवाड़ा एवं चितलवाना पंचायत समिति क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिसमें सांचौर क्षेत्र के नागरिक इस योजना में पंजीकरण के माध्यम से लाभ उठा सकते हैं। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता तारिक ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 8 नवंबर को पंचायत समिति सभागार सांचौर, 9 नवंबर को माहेश्वरी कॉलोनी सभा भवन सांचौर, 11 नवंबर को नेहरू कॉलोनी सांचौर व पंचायत समिति सभागार चितलवाना, 12 नवंबर को मुंजियावास सांचौर, 13 नवंबर को ओल्ड पावर हाउस बिजली घर सांचौर व अटल सेवा केंद्र हाडेचा, 14 नवंबर को पंचायत समिति सभागार रानीवाड़ा तथा 15 नवंबर को राजकीय स्कूल इंद्रा कॉलोनी सांचौर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की थी जिसके तहत नागरिकों को अपने घर की छत पर विद्युत आपूर्ति के लिए सोलर पैनल लगवाने हेतु केंद्र सरकार सब्सिडी देती हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments