Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरपानी के मुद्दे पर 6 नवम्बर को होगी रूपवास क्षेत्र सभाएं, पांचना...

पानी के मुद्दे पर 6 नवम्बर को होगी रूपवास क्षेत्र सभाएं, पांचना पानी बंटवारे की मांग

मूकनायक

राजस्थान/ भरतपुर

राजवीर सिंह


भरतपुर 3 नवम्बर । पाँचना बाँध के पानी का बँटबारा करने तथा बाणगंगा नदी को गम्भीर से जोड़ने तथा ईआरसीपी पर शीघ्र कार्य आरम्भ कर भरतपुर और डीग जिले में प्रथम चरण में पानी लाने की माँग को लेकर किसान संघर्ष समिति द्वारा 6 नवम्बर को रूपवास क्षेत्र के गाँवों में सभाऐं आयोजित होगी ।
किसान नेता और पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने बताया कि पानी के मुद्दे पर होने बाली सभाऐं 6 नवम्बर को 11 बजे दाहिना गाँव व दोपहर 2 बजे ग्राम दौरदा में होगी जिनमे आसपास के निकटवर्ती गाँवों के लोग भी हिस्सा लेगे।
इन सभाओं को समाजवादी शताब्दी पुरुष से सम्मानित पूर्व सांसद पंड़ित रामकिशन ‘ रूपवास के पूर्व प्रधान सालीग्राम शर्मा ‘ किसान नेता इन्दल सिंह जाट ‘ जागरुक किसान हरभान सिंह परमार मुख्य रूप से संवोधित करेंगे ।
किसान नेता इन्दल सिंह ने बताया कि पूर्वी राजस्थान सहित भरतपुर और डीग जिले में सिंचाई और पेयजल का गम्भीर संकट है , बगैर पानी के खेती बर्बाद हो रही है जबकि लोग दूषित पानी पीने के लिये मजबूर है या लोग पैसे से खरीदकर पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पानी के लिये उनका संघर्ष वर्ष 2007 से लगातार चल रहा है अब सरकार को पानी से जुड़े मामलों का समाधान करना चाहिये ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments