मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार
चितलवाना – अंबेडकर सेवा समिति चितलवाना के ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र पारेगी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में 75वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष पारेगी ने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को गर्व और गरिमा के साथ जीने का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रमुख आधार है।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में अजाक जिला अध्यक्ष आसुलाल गोयल, बाबूलाल पारेगी, मांगीलाल भरनावा, पूंजाराम गोयल, नरेंद्र भरनावा, कानाराम परिहार, गणपत राम परमार, मूंगाराम पांचाल, नरेशचंद नालिया, पी.आर. सेजू, रतनलाल डावल, लालाराम परिहार, पन्नालाल पन्नावत, रमेश कुमार, लछाराम और भीखाराम जैसे गणमान्य वक्ता शामिल रहे।
सभा में अनेक अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर जोर देते हुए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

