Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीनरेश मीणा की रिहाई को लेकर विशाल रैली निकालकर बारां जिला कलेक्टर...

नरेश मीणा की रिहाई को लेकर विशाल रैली निकालकर बारां जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक /राजस्थान /बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

आज दिनांक 20 नवंबर 2024 को SDM थप्पड़ कांड में गिरफ्तार निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई को लेकर बारां में सर्व समाज के द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें लगभग 20 हजार लोग शामिल हुए
यह रैली श्री राम स्टेडियम से प्रारंभ होकर बड़ा कलेक्टर ऑफिस तक पहुंची
रैली के दौरान लोगों ने ‘नरेश मीणा जिन्दाबाद ‘ एवम ‘ नरेश मीणा को रिहा करो ‘ के नारे लगाए
आपकों बता दें कि नरेश मीणा द्वारा मतदान दिवस के दिन मालपुरा SDM अमित चौधरी के थप्पड़ मारने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है इस कारण नरेश मीणा के समर्थकों में भारी आक्रोश है
नाराज लोगों का कहना है कि यदि नरेश मीणा को रिहा नही किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व सरकार की होंगी
आज BJP सांसद व मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने टोंक जेल में नरेश मीणा से मूलाकात की हैं जिसके बाद किरोड़ी व राज्यमंत्री बैडम समरावता गांव पहुंचे तथा गांव वालों को आश्वासन दिया कि इस गांव में आगजनी व तोड़-फोड़ से जो नुकसान हुआ है उनकी भरपाई की जाएगी एवम निर्दोष लोगों को भी रिहा किया जाएगा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments