मूकनायक/ राजस्थान/ बूंदी
संवाददाता – विष्णु प्रसाद बैरवा
टोंक जिले के समरावता गांव में हुई SDM थप्पड़ कांड घटना में गिरफ्तार निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई को लेकर आज सर्व समाज द्वारा विशाल रैली निकालते हुए लाखेरी उपखण्ड कार्यालय पर पहुंच कर SDM अधिकारी को 7 प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया और ज्ञापन में शामिल लोगों ने कहा कि यदि नरेश मीणा को जल्दी से जल्दी रिहा नही किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व सरकार की होंगी
ज्ञापन में प्रमुख मांग इस प्रकार है –
1 नरेश मीणा को जल्दी से जल्दी रिहा।
किया जाए
2 निर्दोष व्यक्तियों को छोड़ा जाए
3 समरावता गांव में जो नुकसान हुआ
है,उसका मुवावजा दिया जाए
4 गांव में जिन लोगों को चोटें आई हैं उनका मेडिकल करवाया जाए

