Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीनदी के पास बसा गांव फिर भी पानी की विकराल समस्या,...

नदी के पास बसा गांव फिर भी पानी की विकराल समस्या, ग्रामीण प्यासे

मूकनायक/ राजस्थान /बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी के समीप नयागांव मेज नदी के किनारे पर बसा हुआ है नया गांव के समीप एरिया खेड़ली गांव में पानी की समस्या ने अभी से मुंह खोल लिया है।
जबकि अभी तों ठंड का मौसम शुरू हुआ गर्मी का मौसम भी पूरा बाकी है।
पानी के लिए पूरे ग्रामवासी नदी एवं कुएं पर आश्रित हैं , जिससे बड़े हादसे का भय बना हुआ है ! नया गांव में लगे हेड पंप अभी से दम तोड़ने लग चुके हैं।
हेडपम्पो में पानी न के बराबर आता हैं ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन किसी ने समस्या का न तो समाधान किया , और न ही हल निकाला , जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हैं।
ग्रामवासियो में कृष्णमुरारी भीमआर्मी ग्रामीण अध्यक्ष , राजू प्रजापत , प्रेम प्रजापत महावीर मीणा आदि ने नयागांव एरिया खेड़ली जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी लगाने की मांग की है जिससे ग्रामीण व आने जाने वालों को पानी उपलब्ध हो सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments