मूकनायक/ राजस्थान/धौलपुर से रामदास तरुण की खबर
बाड़ी राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय नशा मुक्ति प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डॉ. मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि डॉ. आर. के. शर्मा, मनोचिकित्सक, राजकीय जिला अस्पताल बाड़ी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बाड़ी के नायब तहसीलदार विनीत परमार, समाजशास्त्र की प्रोफेसर (डॉ.) रीता देवी सिंह और रिटायर्ड ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बच्चू सिंह रावत शामिल हुए।कार्यशाला के पहले चरण में डॉ. शर्मा ने नशा मुक्ति अभियान पर विस्तार से चर्चा की और समाज को नशा मुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। नायब तहसीलदार विनीत परमार ने नशे के शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक हानिकारक प्रभावों को उजागर किया। डॉ. रावत ने नशे की लत से मुक्ति के लिए समाज के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। द्वितीय चरण में प्रो. (डॉ.) रीता देवी सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. एम. के. सिंह ने सभी विद्यार्थियों और राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। अंत में, डॉ. केशव यादव ने कार्यशाला का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

