Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीद टाइगर फिटनेस जोन लाखेरी के सदस्यों द्वारा महाराजा मूलसिंह कॉलेज में...

द टाइगर फिटनेस जोन लाखेरी के सदस्यों द्वारा महाराजा मूलसिंह कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

मूकनायक/ राजस्थान/ बूंदी

संवाददाता – विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी दिनांक 15.11.2024 को द टाईगर फिटनेस जोन लाखेरी के सदस्यो की ओर से शहर के महाराजा मूल सिंह डिग्री कॉलेज में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें फिटनेश क्लब के सदस्यों द्वारा अपनी स्वेच्छा से रक्त दान किया गया। फिटनेश क्लब के संचालक सद्दाम मसूरी ने बताया कि उनकी रक्तदान करने की इच्छा बहुत पहले से ही बनी हुयी थी। एवं उन्हे रक्तदान की प्रेरणा अपनी पत्नि के प्रसव के दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर रक्तदाताओं द्वारा तुरन्त रक्तदान करने से उनकी बहुत बड़ी मुश्किल का समाधान होने से मिली तब ही से मंसूरी ने अपने मन में रक्तदान शिविर आयोजित करने की मन में ठान ली एवं यह उनकी दिली ख्वाहिस उनके रक्तदान शिविर को आयोजित करने के उपरान्त पूरी हुयी। इस कार्य से उन्हे आत्मिक संतुष्टि प्राप्त हुयी। एवं लोगो को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने एवं रक्तदान महादान का संदेश लोगो तक पहुंचा। क्लब के सदस्यों के अलावा भी लोगों ने इस रक्तदान में स्वेच्छा से हिस्सा लिया। एवं कुल 49 यूनिट रक्त का संकलन हुआ। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहनस्वरूप मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र फिटनेश क्लब की ओर से दिया गया एवं अल्पाहार के लिये जूस एवं फूट की व्यवस्था की गयी। शहरवासियों ने मंसूरी की इस पहल को काफी सराहा। अंत में फिटनेश क्लब के सदस्यों की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं रक्त सकलकर्ता टीम का आभार व्यक्त किया एवं उनका स्वागत सत्कार कर विदा किया गया। यह जानकारी क्लब सदस्य एवं शिक्षक अमर सिंह बैरवा ने दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments