Thursday, February 26, 2026
Homeभरतपुरदो दिवसीय विशाल महिला कुश्ती दंगल विधायक सुभाष गर्ग ने किया शुभारंभ

दो दिवसीय विशाल महिला कुश्ती दंगल विधायक सुभाष गर्ग ने किया शुभारंभ


भरतपुर.. जिला महिला कुश्ती संघ और महारानी किशोरी बालिका व्यायामशाला ट्रस्ट अखाड़ा की तरफ से जघीना गेट स्थित राज मंदिर स्कूल में 30 नव.1.दिसम्बर दिवसीय विशाल महिला कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। जिला महिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की नामी महिला पहलवान शिरकत कर रही हैं। भरतपुर जिला स्तर पर जीतने वाली महिला पहलवान को भरतपुर महिला केसरी से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान स्तर पर जीतने वाली महिला को महिला राजस्थान केसरी और राष्ट्र स्तर पर जीतने वाली महिला को महारानी किशोरी केसरी से सम्मानित किया जाएगा। जीतने वाली महिला पहलवानों को बुर्ज, शील्ड, मैडल, पट्टा और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। महिला पहलवानों के लिए रुकने की व्यवस्था महारानी किशोरी व्यायामशाला अखाड़ा यदुवीर सिंह में की गई है। महिला कुश्ती ओलिंपिक स्टाइल के गद्दे पर करवाई गई ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments