मूकनायक राजस्थान /अलवर
सतीश बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ अलवर
अलवर जिला के राजगढ़ तहसील के गांव भांकरी में दबंगों द्वारा दलित समाज की बारात रोकने का मामला सामने आया है। भीम सेना के शेर सिंह बौद्ध व अन्य कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 नवंबर 2024 को भाकरी राजगढ़ एक दलित युवक की घुड़ चढ़ी रोकी गई । जिसमें राजपूत समाज के कुछ लोगों ने बारात को रुकवाया।
जिसकी जानकारी पीड़ित परिवार ने भीम सेना के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को दी। उसके बाद भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर वहां के मौजूदा व्यक्तियों द्वारा मदद लेकर पुलिस को अवगत कराकर पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया । पुलिस प्रशासन के सहयोग से मय जाप्ता बारात की निकासी हुई। जिसमें मोनू कलसड़ा, मनोज, सोहिल, एवं अन्य कई लोगों ओर कार्यकताओं की मौजूदगी में बारात को निकाला।

