Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedतहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना से सटे मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ा...

तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम सौजना से सटे मध्य प्रदेश बॉर्डर पर पकड़ा गया खाद का ट्रैक्टर।आखिर वह खाद को मध्यप्रदेश पहुंचाने वाला खाद व्यापारी कौन है जांच का विषय।

ललितपुर ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार) तीन दिन पूर्व पकड़ी गई खाद का समस्त घटनाक्रम खुलकर सामने नहीं आ पाया है, वहीं आज भी मध्य प्रदेश के समीप वर्ती इलाकों से धड़ल्ले से खाद मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है, सोजना थाना में अंतर्गत मध्य प्रदेश बॉर्डर के निकट खाद से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली गई जो टीकमगढ़ के जिला के ग्राम राशनखेड़ा निवासी दयाराम अहिरवार तनय दुर्जुआ, और गोवर्धन पुत्र जगता से पुलिस ने खाद संबंधित अभिलेख मांगे जो उक्त व्यक्ति नहीं दे पाए जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़कर सौजना थाने में खड़ा कर दिया और कृषि अधिकारी को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद कृषि अधिकारी थाना सौजना थाना पहुंचे जहां पकड़े गए लोगों से कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने जांच कि जिसमें खाद संबंधी कोई भी अभिलेख नहीं पाए गए वहीं ट्रैक्टर में 48 बोरी डीएपी और 21 बोरी यूरिया पाई गई और वहीं उक्त लोगों ने यह खाद टीकमगढ़ रोड महरौनी से ले जाने कि बात बताई।*कृषि अधिकारी ने केवल ट्रैक्टर के कागजी कार्यवाही के आधार पर ट्रैक्टर को किया जब्त खाद व्यापारी आज भी आजाद।**जबकि खाद ले जा रहे किसान ने साफतौर पर बताया कि वह यह खाद टीकमगढ़ रोड महरौनी से खाद लाया है।*जब कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने खाद से संबंधित अभिलेख मांगे तब मध्य प्रदेश का किसान खाद से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दे पाया लेकिन किसान ने खाद टीकमगढ़ रोड से ले जाने कि बात बताई, और इतनी बात तो कृषि अधिकारी को भी पता होनी चाहिए या फिर कृषि अधिकारी के द्वारा खाद व्यापारी को बचा लिया गया है।शायद सब गोलमाल है।वहीं कृषि अधिकारी ने सौजना पुलिस को दी गई तहरीर में दोनों आरोपियों दयाराम और गोवर्धन के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 में उर्वरक संचलन नियंत्रण आदेश 1973 3(क) व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 कि धारा 3/7 में निहित प्रावधान के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करने कि बात कही। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments