Thursday, February 26, 2026
Homeजयपुरडॉ. मुकेश वर्मा, वर्मा शोध उन्नयन के संपादक मंडल में शमिल

डॉ. मुकेश वर्मा, वर्मा शोध उन्नयन के संपादक मंडल में शमिल

मूकनायक /राजस्थान/ जयपुर

स्टेट हेड रामगोपाल वर्मा


राजनीति विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के संकाय सदस्य डॉ. मुकेश कुमार वर्मा को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च जयपुर की समीक्षित संदर्भित बहुविषयक त्रैमासिक शोध जर्नल के संपादक मंडल में शामिल किया गया है। डॉ. वर्मा विगत अनेक वर्षों से राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में निरन्तर अपनी दे रहें हैं। इससे पूर्व भी डॉ. वर्मा विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अपनी सेवाएं दे चुकें हैं। डॉ. वर्मा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में राजस्थान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं साथ ही अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र एवं पत्रिकाओं में डॉ. वर्मा के अनेकों लेख प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. वर्मा चार शोधकर्ताओं को शोध करवा चुके हैं एवं वर्तमान में छः शोधकर्ताओं को शोध करवा रहें हैं। डॉ. वर्मा भूमंडलीकरण के दौर में सामाजिक सुरक्षा एवं महिला कल्याण, भारत में मानवाधिकार संरक्षण एवं न्यायपालिका, गांधीय अहिंसा : एक विमर्श एवं भारत में राजनीतिक विकास एवं संविधान संशोधन आदि पुस्तकों की भी रचना कर चुके हैं। राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के निदेशक डॉ. शेलेन्द्र मौर्य ने बताया कि अकादमिक गतिविधियों में डॉ. वर्मा की निरंतर प्रतिबद्धता को देखते हुए डॉ. वर्मा को शोध उन्नयन के संपादक मंडल में सम्मिलित किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments