टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 के तहत तंबाकू मुक्ति के लिए हुआ सुनीपुर शपथ ग्रहण समारोह

0
186

मूकनायक / राजस्थान
धौलपुर से रामदास तरुण की प्रमुख रिपोर्ट

बाड़ी, 19 नवंबर 24 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनीपुर में तंबाकू मुक्ति पर हुई शपथ ग्रहण, प्रभात संस्थान धौलपुर एवं युवा चेतना समिति बाड़ी धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। प्रभात संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य तंबाकू मुक्त, हर गांव से लेकर अपने जिले और राज्य से लेकर अपने देश को तंबाकू मुक्त बनाना है| आने वाली पीढ़ी को तंबाकू की दुष्प्रभावों से बचाना है। राजस्थान में लगभग आधी आबादी युवाओं की है, क्षेत्रफल की दृष्टि से भी सबसे बड़ा राज्य है। धूम्रपान के दुष्प्रभाव के इन आंकड़ों के माध्यम से देख सकते हैं, कि पूरे भारतवर्ष में लगभग 15 लाख मौत धूम्रपान की वजह से हो जाती है। और जो लोग धूम्रपान करने के बाद धुआ बाहर छोड़ते हैं। उसके प्रभाव से लगभग 1 लाख लोगों की मौत हो जाती है। अगर राजस्थान की बात करें, तो प्रत्येक दिन लगभग 200 मौतें हो जाती है। और साल भर में लगभग 80000 लोग धूम्रपान की वजह से अपनी जान गवा देते हैं। अध्यक्ष रामदास तरुण ने बताया कि विद्यालय से 100 गज की दूरी में गुटखा तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध है। और अगर विद्यालय परिसर में या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए, या बेचते हुए पाया जाता है, तो कानून के तहत ₹200 चालान कट सकता है। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य रामस्वरूप मीणा सुनीपुर ने सभी बच्चों को मीठी सुपारी , तंबाकू, बीड़ी …. या किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करने के लिए प्रेरित किया| महाराज सिंह मीणा, राम रतन मीणा, राकेश परमार, बनवारी लाल मीणा, धर्मेंद्र परमार, राकेश मीणा, बिरजू मीणा, गणेश सिंह मीणा, कन्हैया लाल बैरवा, पवन कुमार मीणा, संस्था स्टाफ राकेश कुमार, रामदास तरुण, राजेश, मनीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।