मूकनायक /राजस्थान
धौलपुर से रामदास तरुण की प्रमुख खबर
जिला धौलपुर के बाड़ी में 19 नवंबर 24 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनौरा में तंबाकू मुक्ति पर हुई कार्यशाला, में प्रभात संस्थान धौलपुर एवं युवा चेतना समिति बाड़ी धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। प्रभात संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य तंबाकू मुक्त, गांव, हर विद्यालय से लेकर अपने जिले और राज्य से लेकर अपने देश को तंबाकू मुक्त बनाना है। आने वाली पीढ़ी को तंबाकू की दुष्प्रभावों से बचाना है। राजस्थान में लगभग आधी आबादी युवाओं की है, क्षेत्रफल की दृष्टि से भी सबसे बड़ा राज्य है। धूम्रपान के दुष्प्रभाव के इन आंकड़ों के माध्यम से देख सकते हैं।कि पूरे भारतवर्ष में लगभग 15 लाख मौत धूम्रपान की वजह से हो जाती है। और जो लोग धूम्रपान करने के बाद धुआ बाहर छोड़ते हैं। उसके प्रभाव से लगभग 1 लाख लोगों की मौत हो जाती है। संस्था अध्यक्ष रामदास तरुण ने बताया कि अगर राजस्थान की बात करें, तो धूम्रपान से प्रत्येक दिन लगभग 200 मौतें हो जाती है। और साल भर में लगभग 80000 लोग धूम्रपान की वजह से अपनी जान गवा देते हैं। विद्यालय से 100 गज की दूरी में गुटखा तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध है। और अगर विद्यालय परिसर में या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए, या बेचते हुए पाया जाता है, तो कानून के तहत ₹200 चालान कट सकता है। इस कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद मीणा ने सभी बच्चों को मीठी सुपारी , तंबाकू, बीड़ी …. या किसी भी प्रकार का धूम्रपान नहीं करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य द्वारिका प्रसाद मीणा सनौरा वालों ने सभी उपस्थित बच्चों को कहा के पहले में भी धूम्रपान करता था किंतु मेरे बच्चे ने मुझे तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया और जिसकी वजह से, मैं आज धूम्रपान नहीं कर रहा हूं, आप भी अपने परिवार व परिचितों को धूम्रपान/ तंबाकू छोड़ने के लिए जरूर प्रेरित करें| अंत में सभी उपस्थित बच्चों ने कार्यशाला में संकल्प लिया। कि भविष्य में कभी भी धूम्रपान नहीं करेंगे, और अपने परिचितों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही अपने विद्यालय को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए भी पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से राकेश कुमार, रामदास तरुण, राजेश, मनीष तथा जगदीश जाटव, मोहन सिंह मीणा, हरिराम मीणा, लक्ष्मी कुमारी, सुमेर गिरी, रघुवरी प्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार वैष्णव, रणजीत सिंह, राम खिलाड़ी मीणा, ओंकार सिंह मीणा, सियाराम प्रजापत, विष्णु प्रसाद शर्मा, मौसम कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे |

