Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानटोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 के तहत तंबाकू मुक्ति के लिए हुआ...

टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 के तहत तंबाकू मुक्ति के लिए हुआ शपथ ग्रहण समारोह


मूकनायक

राजस्थान/ धौलपुर
धौलपुर(रामदास तरुण)

बाड़ी, 14 नवंबर 24 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में तंबाकू मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्रभात संस्थान धौलपुर एवं युवा चेतना समिति बाड़ी धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन किया गया। प्रभात संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। जो की 23 नवंबर 2024 तक चलेगा। इसके तहत धूम्रपान का उपयोग करने वाले लोगों को तंबाकू छुड़वाने तथा आने वाली युवा पीढ़ी को धूम्रपान से बचने हेतु जागरूक किया जा रहा है। और धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। युवा चेतना समिति के अध्यक्ष रामदास तरुण ने बताया कि विद्यालय से 100 गज की दूरी में गुटखा तंबाकू बेचना दंडनीय अपराध है। और अगर विद्यालय परिसर में या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते हुए, या बेचते हुए पाया जाता है, तो कानून के तहत ₹200 चालान कट सकता है। तंबाकू मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में सीबीओ कल्याण सिंह मीणा, एसीबीओ अजय कौशिक, सुरेश भारद्वाज आर पी, विनोद कुमार शर्मा प्रधानाचार्य द्वारा सभी उपस्थित छात्राओं को धूम्रपान के खतरों के बारे में बताया गया और भविष्य में जीवन में कभी भी मीठी सुपारी, गुटखा, जर्दा, खैनी, बीड़ी सिगरेट, शराब आदि का सेवन नहीं करने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही बाल दिवस मनाने हेतु बच्चों को प्रेरित किया और एक दिन के लिए कक्षा 12वीं की बालिका को सर्वसम्मति से लॉटरी से चुनाव कर एक दिन के लिए पलक शिवहरे को प्रधानाचार्य बनाया गया। विनोद कुमार शर्मा प्रधानाचार्य ने एक दिन के लिए बालिका बनी प्रधानाचार्य का स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बिठाया। इस कार्यक्रम में संस्थान की ओर से राकेश कुमार, रामदास तरुण, राजेश, मनीष कुमार, पलक शिवहरे आज की प्रधानाचार्य, अशोक शर्मा पीईटी, बशारत अली, नरेंद्र मीणा, मनीष यादव, योगेश कुमार पालीवाल, रतनलाल सुरेश शर्मा, पिंकी शर्मा, नीलम शर्मा, संजय मीणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा |

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments