मूकनायक/राजस्थान/पाली
जिला ब्यूरो प्रमुख मदनलाल
जोधपुर:अनीता चौधरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुलामुदीन का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग, कोर्ट में पेश किया प्रथाना पत्र, नवंबर,16,2024/ 08:28 pm. जोधपुर:।अनीता चौधरी हत्याकांड को,19,दिन हो चुके हैं।परिजन और पुलिस के गतिरोध के बीच15वें दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया,लेकिन परिजन अभी तक अंतिम संस्कार नहीं करवाने पर अड़े हैं। वे हत्या से जुड़े लोगों को को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। बतादें कि हत्याकांड को,2 सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका हैं। मामला उलझा हुआ है। पुलिस को अभी भी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले है। शनिवार को मुख्य आरोपी गुलामुदीन की सात दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गुलामुदीन से मामले की सच्चाई उगलवाने के लिए उसका पाॅलिग्राफी पत्र दिया कोर्ट इस याचिका पर 18 नवंबर की सुनवाई में जवाब देगा।

