बहुजन समाज भामाशाह जिला महेंद्रगढ द्वारा
डा भीमराव अम्बेडकर भवन निर्माण के लिए
श्रीमान सुरेश चंद्र सरोहा जी, कर्मचारी कॉलोनी, महेंद्रगढ़
ने अपनी नेक कमाई में से डॉ आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य में सहयोग देते हुए 51000₹ ( इक्यावन हजार रुपए ) का चैक समिति को सौंप कर कृतार्थ किया है ।
साथ ही बाबा साहेब का बड़ा छाया चित्र भी भेंट किया है ।
यहां आपको बता दें कि सुरेश जी ने इस भवन में एक कमरे के रूप में एक लाख इक्यावन हजार रुपए की घोषणा की थी । इनमें से एक लाख रुपए का चैक पहले अदा कर दिया था और शेष इक्यावन हजार रुपए का चैक आज दे दिया है । संस्था द्वारा माननीय सुरेश चन्द्र सरोहा जी एवं
इनके परिवार को बारंबार धन्यवाद, आभार, व्यक्त किया । समाज में भामाशाह बहुत है लेकिन जागरूकता के अभाव में हम उन तक पहुंच नहीं पाते।

