मूकनायक रिपोर्टर :-बौद्धाचार्य पूरणसिह बौद्ध
माता सावित्रीबाई फाउण्डेशन के आयोजक अनिता देवी यादव के द्वारा सामूहिक खुले मंच पर माता पिता की पूजा की गई सर्व प्रथम तथागत बुद्ध को पुष्प अर्पित किए एवं ज्योतिराव फुले सावित्रीबाई फुले बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एवं बहुजन महापुरुषों को पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात माता पिता की पूजा थाल सजाकर कर आरती संगीत मय गीतों द्वारा की गई एवं माता पिता के चरणो को धोकर साफ कर दंडवत प्रणाम किया नमन किया गया। सावित्रीबाई फाउण्डेशन द्वारा आमन्त्रित लोगों द्वारा महापुरुषों के विचारों द्वारा लोगों को बुद्ध धम्म , विज्ञान, प्रकृति के बारे में जानकारी दी गई एवं लोगों को बताया गया कि इसके अलावा सब झूठ पाखंडवाद है। माता पिता ही भगवान है माता पिता के द्वारा ही हमारी उत्पत्ति हुई है माता पिता का हमारे जीवन में क्या महत्व है जन्म से लेकर जवानी तक माता पिता ही हमें सारी शिक्षा संस्कार हमारे अन्दर डालते हैं। हमें क्या करना चाहिए क्या नहीं ये शिक्षा माता पिता द्वारा ही हमें सिखाई जाती है। प्रकृति द्वारा सभी संसार की उत्पत्ति हुई है। मुख्य अतिथि मा.गगन यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष I.R.O.),मा.चौधरीराम शिरोमणि (सांसद)मा.राकेश यादव विधायक गैसड़ी मा.रामसागर अकेला पूर्व विधायक,मा.के.पी.यादव प्रिंसिपल (CMS) विशिष्ट अतिथि मा. डॉ अरुण कुमार(सर्जन) ,मा. विमल प्रकाश वर्मा (प्रोफेसर)मा.औकारनाथ पटेल,मा. मनीष चन्द सोनकर (जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी)मा. महेंद्र यादव (प्रदेश अध्यक्ष यादव महासभा) मा. मीना बौद्ध,मा.विमला सोनकर, रीमा यादव,सरीता देवी ज्ञाना देवी, आदि रहे। वक्तागण मान्यवर डॉ बबलू गौतम, विद्या प्रसाद गुरूजी,ए. के. नन्द ,किशोरी लाल गुरूजी, मोहम्मद अरशद, देवी प्रसाद हंस आदि ने अपने विचारो द्वारा लोगों के दिलों में जगह बनाई खूब तालियां बटोरी।
मिशन गायकों द्वारा महापुरुषों के विचारों की सुन्दर सुन्दर रचना, गीतों की माध्यम से लोगों की वाहवाही बटोरी मिशन गायक मा. अवधेश कुमार बौद्ध,मा. उमानाथ बौद्ध द्वारा संगीत के माध्यम से महापुरुषों के बारे में प्रस्तुतियां पेश की परम पूज्य श्रदेय भंते रतन सागर जी द्वारा कार्यक्रम के अन्त में सब्बे सत्ता कराई गई।

