Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानचौथा स्तम्भ पत्रकार के साथ थानाधिकारी सहित अन्य कार्मिकों ने किया दुर्व्यवहार

चौथा स्तम्भ पत्रकार के साथ थानाधिकारी सहित अन्य कार्मिकों ने किया दुर्व्यवहार

✍️जोधपुर संभाग प्रभारी:- रूपाराम मेघवाल की खास रिपोर्ट

बालोतरा: पुलिस थाना अधिकारी के चेबर में पत्रकार से मोबाइल जबरदस्ती सीन कर स्थानीय पत्रकार के साथ गिडा थाने के थाना अधिकारी देवाराम ने की मारपीट जबरन शराब पिलाया

आज पुलिस थाना गिडा अधिकारी के खिलाफ अवैध तरीके से रात्रि के समय झूठ बोलकर विश्वास देकर जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठा कर गिरफ्तार करके रिपोर्टर के साथ जो बदले की भावना रखते हुए झूठी कार्रवाई की है उसको लेकर आज पुलिस अधीक्षक महोदय बालोतरा को लिखित रिपोर्ट पेश करके न्याय की मांग की

सरकारी कर्मचारी या आम जनता के नौकर पत्रकारों की कलम से खुले आम चुनौती : आम जनता के नौकर चाहे वो सरकारी कर्मचारी हो,या अधिकारी या मंत्री, सांसद, विधायक हो या चाहे कितना बड़ा दबंग सरकारी कर्मचारी हो। अगर अब आम जनता के साथ अन्याय, अत्याचार या शोषण किया गया तो अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

बालोतरा गिड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची का गुम होने पर पुलिस के अधिकारियों को जानकारी देने से नाराज होकर स्थानीय पत्रकार को गुम हुई नाबालिक बच्ची के संबंधित पूछताछ के नाम पर 23 नवंबर को रात्रि 10:20 बजे गिड़ा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल गुमान नाथ ने स्थानीय पत्रकार को फोन कॉल किया गया।

हेड कांस्टेबल गुमान नाथ ने परेऊ के गिड़ा चौराहे पर स्थानीय पत्रकार वागाराम मेघवाल को लड़की के बारे में परिवार जनो सहित कुछ वार्तालाप के लिए बार-बार फोन करने पर मिलने की सहमति प्रदान की।

रात्रि के समय घर बाहर निकालने के बाद अन्य युवक द्वारा गाड़ी में बिठाकर पुलिस गाड़ी के पास छोड़ा

वहां पर हेड कांस्टेबल गुमान नाथ शंभू राम अन्य पुलिस के कर्मचारियों ने जबरदस्ती वागाराम मेघवाल को पुलिस गाड़ी में बैठा कर पुलिस थाना गिड़ा लेकर आए

पुलिस थाना अधिकारी के चेबर में मोबाइल जबरदस्ती सीन कर स्थानीय पत्रकार के साथ गिडा थाने के थाना अधिकारी देवाराम ने मारपीट की जबरन शराब पिलाया

गिड़ा थाना अधिकारी ने मारपीट करते हुए डरया धमकाया। अवैध मादक पदार्थों में झूठे मामले में फंसाने की धमकीया दी।

आज पुलिस थाना गिडा अधिकारी के खिलाफ अवैध तरीके से रात्रि के समय झूठ बोलकर विश्वास देकर जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठा कर गिरफ्तार करके रिपोर्टर के साथ जो बदले की भावना रखते हुए झूठी कार्रवाई की है उसको लेकर आज पुलिस अधीक्षक महोदय बालोतरा को लिखित रिपोर्ट पेश करके न्याय की मांग की

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments