Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीघंटों जाम से आमजन परेशान, बड़ा हादसा होने का बना रहता है...

घंटों जाम से आमजन परेशान, बड़ा हादसा होने का बना रहता है माहौल

मूकनायक/राजस्थान/बूंदी

रिपोर्टर – विष्णु प्रसाद बैरवा

लाखेरी – रामधन चोराहा पर आए दिन जाम की घटना देखी जा रही है। रामधन चौराहा पर कोटा बून्दी से बड़े वाहन के आवागमन से जाम लग जाता है। जिससे आमजन जाम मे फंस जाते है। आज भी रामधन चौराहा पर घंटो बड़ा जाम लगा रहा। जहां पर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिली और यातायात पुलिस प्रशासन भी शायद बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। रामधन चौराहा पर भारी वाहन की आवाज़ही रोकने के लिए बाय पास राजनीती उदाशीनता से अधर झूल मे लटक रहा है। जाम से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आमजन मे प्रसासन के खिलाफ गुस्सा फुट कर रह जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments