गुमशुदा बालक निलेश माली के सकुशल घर लौटने पर परिजनों में छलकी खुशियां
ब्यूरो टीकम पाल !
रानीवाड़ा – हाईटेक टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के जमाने में हमारी थोड़ी सी जागरूकता और सहयोग की भावना किसी के जीवन में किस तरह खुशियां ला सकती है, इसका उदाहरण शुक्रवार को सांचौर जिले के उपखंड मुख्यालय रानीवाड़ा में दिखने को मिला है। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती अदेपुरा निवासी छात्र निलेश माली शुक्रवार को निजी विधालय की बस से बीच रास्ते में उतरकर गायब हो गया था ! इस दौरान चिंतित परिवार ने स्थानीय पर्यटक स्थलों सहित राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कई रेलवे स्टेशनों पर बच्चे को खूब ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोशल मीडिया के माध्यम से मिलीं जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस प्रशासन व सरस्वती एजुकेशन ग्रुप मालवाड़ा निदेशक तरुण गहलोत एवम् स्टाफ के विशेष सहयोग से गुमशुदा बालक निलेश माली वृंदावन में सकुशल मिल गया ! जहां से सोमवार को जब वह अपने घर पहुंचा तो परिवार की आंखें खुशी से छलक उठी ! इस दौरान चिंतित परिवार ने प्रशासन व सरस्वती एजुकेशन ग्रुप मालवाड़ा का भी विशेष आभार व्यक्त किया !

