मूकनायक/ अख़बार
संवाददाता. राकेश कोठेनियां हलैना
भरतपुर/ राजस्थान
भरतपुर.. शहर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने धूम्रपान सामग्री बेचने के मामले में 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया। मथुरा गेट थाना पुलिस ने बताया कि 27 नबम्बर 2024 को मथुरागेट पुलिस द्वारा एमएसजे कॉलेज, मल्टीपरपज स्कूल व मल्टीपरपज स्कूल के पास अवैध रूप से बीडी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू आदि धूम्रपान सामग्री बेचते हुये पाये जाने पर आरोपी कुलदीप पुत्र दारा सिंह उम्र 19 साल जाति जाटव निवासी नगला हीरादास थाना अटलबन्ध हाल किरायेदार पटपरा मौहल्लाा जिला भरतपुर, देवेन्द्र सिंह पुत्र जलसिंह उम्र 46 साल जाति जाट निवासी कोठी गुलजार कॉलौनी थाना मथुरागेट जिला भरतपुर एवं प्रेमचन्द गोयल पुत्र मुंशीलाल उम्र 47 साल जाति वैश्य निवासी ए 277 राजेन्द्र नगर थाना मथुरागेट जिला भरतपुर को गिरफतार किया गया साथ ही इनके कब्जे से धूम्रपान एवं तंबाकू सामग्री को भी जब्त किया गया।

