Thursday, February 26, 2026
Homeअजमेरकेबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के प्रयासों से अब जल्द दूर होगी...

केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के प्रयासों से अब जल्द दूर होगी पुष्कर की सालो पुरानी पेयजल की समस्या

मूकनायक राजस्थान अजमेर हेमन्त कुमार जाटवा

राज्य सरकार ने पानी की समस्या हल करने के लिए की 11 करोड़ 75 लाख की डीपीआर मंजूर ~ पुष्कर में पानी की दो टंकियां भी बनाई जाएगी

पिछले लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे पुष्कर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है । राज्य के जल संसाधन मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुरेश सिंह रावत के प्रयासों से राज्य सरकार ने अब पुष्कर में पेयजल की आपूर्ति सुचारु करने के उद्देश्य से पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है । आपको बता दें की पुष्कर के हजारों लोगों की आबादी को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए कुछ सालों पहले 11 करोड़ 75 लाख रूपों की डीपीआर तैयार की गई थी । जिसमें पुष्कर को नया पंप हाउस देने के साथ-साथ यहां पर दो बड़ी पानी की टंकियां बनाने एवं स्वच्छ जलाशय बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था । परंतु किन्हीं कारणों के चलते यह प्रोजेक्ट शुरू केवल खानापूर्ति बनकर कागजों में ही दबा रह गया । लेकिन अब जबकि राजस्थान की सरकार में स्थानीय विधायक सुरेश रावत जल संसाधन मंत्री के रूप में बेहद मजबूत स्थिति में है तब राज्य सरकार ने भी पुष्कर की इस समस्या की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करते हुए इसके निराकरण के लिए 11 करोड़ 75 लाख रुपयों की मंजूरी दे दी है । उम्मीद है कि अब जल्द ही इस बारे में टेंडर सहित अन्य सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कर दिया जाएगा ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में कपालेश्वर मंदिर के पीछे जो पंप हाउस बना हुआ है वह अब जीर्ण शीर्ण हालत में पहुंचकर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है । इसी के साथ वहां पर पानी के स्टोरेज की टंकी सहित अन्य पाइप लाइने भी अब जवाब दे चुकी है । बीते लंबे समय से इसकी जगह एक नया और अत्याधुनिक पंप हाउस बनाए जाने की मांग की जा रही थी । लेकिन पूर्व की सरकारों ने कभी इस बेहद जरूरी काम को प्राथमिकता दी ही नहीं । यही वजह थी कि यह प्रोजेक्ट लंबे समय से लगातार तला जाता रहा । लेकिन अब केबिनेट मंत्री सुरेश रावत के प्रयासों से जो डीपीआर मंजूर हुई है उससे तहसील कार्यालय के पास एक नया और अत्याधुनिक पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा । जिसमें ना सिर्फ लाखों लीटर स्वच्छ जल का स्टोरेज हो सकेगा बल्कि आने वाले कई सालों तक पुष्कर वासियों को इसका फायदा मिलेगा । नए पंप हाउस के साथ साथ अंबेडकर कॉलोनी एवं मेला स्टेडियम के सामने स्थित विकास प्रदर्शनी के पास भी पानी की दो अलग-अलग टंकियां बनाई जाएगी । जिससे देव नगर रोड सांसी बस्ती अंबेडकर कॉलोनी सर्वेश्वर कॉलोनी गुजराती मोहल्ला इमली मोहल्ला बजरंग कॉलोनी सहित करीब अन्य इलाके इससे जोड़े जाएंगे ।

जानकारों की माने तो नई टंकियां का निर्माण होने एवं नया पंप हाउस सुचारू रूप से शुरू होने के बाद पुष्करवीडियो को होने वाली पेयजल की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी । इसके चलते10 से ज्यादा रिहायशी इलाकों में 25 किलोमीटर लंबी नई पाइप लाइन डालने का भी प्लान है । इन पाइप लाइनों से पुष्कर की लगभग 12 हजार कीआबादी को सीधे सीधे फायदा होगा । यही नहीं कई इलाकों में बिजली न होने के बावजूद प्रेशर से पानी की आपूर्ति भी मिल पाएगी । अब देखना यह है कि इतने सालों से लंबित इस प्रोजेक्ट की डीपीआर मंजूर होने के बाद इस काम की शुरुआत होने में कितना समय लगता है । मन जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में ही यह प्रोजेक्ट धरातल पर शुरू होता नजर आएगा । यदि प्रोजेक्ट के अनुरूप यह हूबहू बनकर तैयार हो गया तो यह तय है कि आने वाले कई सालों तक पुष्कर की पेयजल समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments