मूकनायक/ देश
“राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा”
किसी भी समाज की तरक्की इस बात से पता चलती है कि वहां की महिलाओं ने कितनी तरक्की की हैं । मां बाप बच्चों को जन्म देते हैं , कर्म नहीं देते। मां अपने बच्चों के जीवन को उचित मोड़ दे सकती हैं। यह बात उन्होंने अपने मन पर अंकित कर कहा था कि अगर हम लड़कों के साथ साथ लड़कियों की शिक्षा पर भी ध्यान देंगे तो हमारा समाज तेजी से तरक्की करेगा। और उनका ये कथन सच साबित हुआ ।
आज हमारे समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं।
परंतु दुर्भाग्य की बात ये है , शिक्षित होते हुए भी हमारे समाज की महिलाओं और लड़कियों को इतने अपने हक और अधिकारों का पता नहीं है, जो बाबा साहिब ने उनको दिए हैं, जितना उन्हें
व्रत और उपवास का पता हैं ।
एक अच्छा जीवन जीने के लिए हमें शिक्षा के साथ साथ अपने हक और अधिकारों का भी पता होना चाहिए
जय भीम जय संविधान।
संकलन: सामाजिक चिंतक और पत्रकार
नीलम जिला ब्यूरो चीफ मूकनायक सोनीपत हरियाणा

