मूकनायक
राजस्थान /भीलवाड़ा /रायपुर
गोपाल मेघवंशी
साहित्यिक रंगत गंगापुर(सारंग परिवार) के काव्य गोष्ठी का कार्यक्रम रायपुर सुरास चौराहा स्थित अमृत रिसॉर्ट में हुआ। इस अवसर पर कवि मूमल राजगोपाल को मालव अलंकरण पुरस्कार मिलने पर सारंग परिवार द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें संरक्षक अक्षयराज सिंह झाला सहाड़ा, चंद्रशेखर भंडारी, बद्री बसन्त पोटला, अध्यक्ष मूमल राजगोपाल ठेकला, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह रायपुर, ईश्वर अनंत अरनिया, सचिव देवकिशन मेघांश कांगनी, कोषाध्यक्ष शायर रईस रायपुरी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बैरवा बोराणा, जगदीश बुलीवाल गंगापुर, मंत्री संपत साथी सरगांव, दिलखुश राव सुरास आदि पदों पर मनोनीत किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा काव्य पाठ किया गया।

