मूकनायक//दैनिक अखबार
संवाददाता, राकेश कोठेनियां हलेना
नदबई ( भरतपुर)क्षेत्र के डहरा सड़क मार्ग पर बस स्टैंड के पास बुधवार रात गाय को बचाने के चक्कर में कार के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में जा घुसने से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई बस स्टैंड के पास चप्पल-जूतों की फड़ लगाने वाले देवेंद्र अपना सामान गाड़ी में लोड कर शांति कॉलोनी अपने घर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। कार के बिजली के पोल से टकराने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगो और राहगीरो ने मौके पर पहुंच कार चालक को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। घटना में किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई, लेकिन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

