Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedकांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया रेलवे लाइन डलवाने हेतु ज्ञापन।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया रेलवे लाइन डलवाने हेतु ज्ञापन।

ललितपुर(सुरेंद्रकुमार) जिलाउपाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह जमीदार के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी महोदय महरौनी को दिया गया जिसमें पूर्व में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के प्रयास से बिरारी से महरौनी मड़ावरा होते हुए सागर तक रेलवे लाइन का सर्वे हो चुका था और फिर उसके बाद केंद्र में सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस पर बिलकुल भी काम नहीं हुआ जिस वजह से आज भी यह क्षेत्र रेलवे से अछूता है इस क्षेत्र में रेलवे लाइन डलवाई जा कर रेल चलवाने की मांग की है ज्ञापन पर सूर्यप्रताप सिंह जमींदार के अलावा जिलामहासचिव अखिलेश मलैया, नगराध्यक्ष महरौनी राकेश सेन, अभिषेक सिंघई,धनीराम अहिरवार,मीमो खटीक,दयाशंकर रजक , दीपू सेन,पृथ्वी सिंह,निखिल वर्मा ,अरविंद रजक,लक्ष्मीकांत वर्मा ,कैलाश नारायण सिसोदिया, राजेशप्रताप,सोनू कुशवाहा, अददू राईन समाजवादी पार्टी से वृषभान सिंह यादव,शिवम चौहान,परम कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे आभार व्यक्त नगराध्यक्ष राकेश सेन ने किया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments