Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाकलवाडी के अनिल बने महासभा के जिलाध्यक्ष

कलवाडी के अनिल बने महासभा के जिलाध्यक्ष

मूकनायक

हरियाणा नारनौल

प्रदेश प्रभारी बिरदी चंद गोठवाल


हरियाणा प्रदेश चमार महासभा की जिला इकाई की चुनावी बैठक प्रदेशाध्यक्ष शिवलाल दहिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालाराम नाहर व वित्त सचिव रामकुमार ढै़णवाल की देखरेख में गुरु रविदास मंदिर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में महासचिव गुरदयाल सिंह नाहर द्वारा गत तीन वर्षों का आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जिसका सर्व सहमति से अनुमोदन कर दिया गया। प्रेस सचिव बिरदी चंद गोठवाल ने बताया कि प्रदेश के परिवेक्षकों की उपस्थिति में सभी की सहमति से जिला ईकाई का चयन किया गया जिसमें प्रधान पद के लिए कलवाड़ी के अनिल फाण्डन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल नारनोलिया, उपाध्यक्ष वीर सिंह गोठवाल, महासचिव गुरदयाल सिंह नाहर, सह सचिव रामचंद्र गोठवाल, वित्त सचिव दयानंद सांवरिया, प्रेस सचिव बिरदी चंद गोठवाल, संगठन सचिव सुरेश नारनोलिया, सह वित्त सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, लेखा परीक्षक हरफूलसिंह, कानूनी सलाहकार भीम सिंह दहिया और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रभु दयाल, बलबीर सिंह, हजारीलाल खटावला, प्यारेलाल चवन, चन्दन सिंह जालवान का चयन किया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट रवि फाण्डन, मोहित कलवाड़ी, रामचंद्र ग्रोवर, गुलजारी लाल, अजीत भाटिया, महेश भाटिया, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments