मूकनायक /राजस्थान/ बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
13 नवंबर 2024 को राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के दौरान देवली उनियारा सीट के समरावता पोलिंग बूथ के ग्रामवासीयों का उपखण्ड कार्यालय देवली कर देने के कारण मतदान का बहिष्कार किया ।जब यह मामला देवली उनियारा के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की जानकारी में आया तों वह तुरंत समरावता पोलिंग बूथ पर पहुंच कर ग्रामवासियों के साथ धरने पर बैठ गया।
इस दौरान नरेश मीणा की SDM से कहासुनी हो गई और नरेश मीणा ने आपा खो दिया तथा SDM को गाल पर जोरदार चाटा जड़ दिया और धरने पर माहौल बिगड़ने लगा लेकिन पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से मामले को शांत कराया गया तथा मतदान प्रारंभ किया गया । रात्रि 10:00 बजे के लगभग मतदान समाप्ति की ओर बढ़ा लेकिन नरेश मीणा फिर से धरने पर बैठ गया। इस समय नरेश मीणा सहित समर्थको व पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार झड़प हुई और माहौल बिगड़ गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े गए तो समर्थकों की भीड़ व ग्रामवासियों में जान बचाने के लिए अफरा – तफरी मच गई। इस दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा जोरदार आगजनी की गई तथा कई गाड़ियों को आग के हवाले किया गया । नरेश मीणा पुलिस के शिकंजे से बचकर निकल गया तथा उसके कई समर्थको को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन आज फिर नरेश मीणा अपने दल बल के साथ समरावता गांव में धरने पर आ बैठा जिससे एक बार फिर गांव का माहौल बिगड़ गया। नरेश मीणा को अरेस्ट करने के लिए पुलिस प्रशासन की चप्पे – चप्पे पर पहरेदारी रखी तथा टोंक SP सहित पुलिस प्रशासन दल बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचा और नरेश मीणा को दिन के 11:00 बजे के लगभग गिरफ्तार कर लिया । लेकिन समर्थकों की भीड़ ने कचरावता – पलाई टोल टैक्स व उनियारा में भयंकर बवाल मचा दिया तथा रास्ते को अवरूद्ध कर दिया लेकिन पुलिस प्रशासन की कड़ी मेहनत से रास्ते को खुलासा कराया गया।

